लोक गायन और नृत्य पर छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
वैशाली के केशोपुर स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी के बच्चों ने खूब बटोरी तालियां

वैशाली की पावन धरती राजा विशाल का गढ़, लिच्छवियों की गणराज्य, महावीर की जन्मस्थली, महान नृत्यांगना आम्रपाली की रंगभूमि और शांति और समरसता का संदेश देने वाले भगवान महात्मा बुद्ध की कर्मभूमि वैशाली के केशोपुर में सेंट जॉन्स एकेडमी पर छात्र-छात्राओं के द्वारा लोक गायन और नृत्य पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किया गया। जिसे देखकर लोग अभियुक्त हुए। तालियां लगातार गूंजती रही।
कार्यक्रम का आयोजन अकादमी के निदेशक जागेश्वर राय के जन्म दिवस के पूर्व संध्या पर किया गया था। यहां पर बच्चों ने उनके जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। यहां छात्राओं ने लोक नृत्य पर जब समां बांधा तो महफिल तालिया से गूंज उठी।
इस मौके पर संबोधित करते हुए निदेशक जागेश्वर राय ने कहा कि यह वैशाली की धरती जहां से सारे विश्व को गणतंत्र का संदेश दिया था। जहां आम्रपाली ने अपने नृत्य से दुनिया में लोहा मनवाया। वह धरती को नमन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां महान नृत्यांगना आम्रपाली की रंगभूमि पर बच्चों में प्रतिभा और नृत्य कला कूट-कूट कर भरी है। कार्यक्रम का उद्घाटन जागेश्वर राय, उमेश कुमार यादव, रामप्रवेश राय, जवाहर राय, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूपसे किया।
