महान नवंबर क्रांति दिवस पर 10 अगस्त को वैशाली समाहर्ता के समक्ष संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन ।
(मुख्य मांग: नए नहर को रद्द करो, पुराने नहर चालू करो, MSP कानून बनाओ)

महुआ (वैशाली)
संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर 10 अगस्त 2026 को समाहर्ता, वैशाली के समक्ष होने वाले प्रदर्शन की तैयारी बैठक महुआ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत, नवसृजित विद्यालय चपता में हुई।
बैठक की अध्यक्षता फूलदेव राय ने की और संचालन कामरेड राजेश राय ने किया। बैठक ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) एवं खेत बचाओ जीवन बचाओ संघर्ष कमेटी के तत्वावधान में हुई।
### बैठक में उठी प्रमुख मांगें
1. चपता, लक्ष्मी नारायणपुर, नारी खुर्द, नारीकला में प्रस्तावित नए नहर खोदने की प्रक्रिया रद्द कर पुराने नहर को चालू किया जाए।
2. खेती के लिए जमीन को घोड़परास से मुक्त कराया जाए।
3. भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द की जाए।
4. सभी फसलों पर MSP का कानून बनाया जाए।
5. सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए।
6. किसानों से जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगे।
7.4 लेबर कोड रद्द कर वापस लिए जाएं।
8.रोजगार गारंटी योजना को सख्ती से लागू किया जाए।
बैठक में उपरोक्त मांगों को लेकर समाहर्ता वैशाली को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
### प्रदर्शन का नेतृत्व
इस प्रदर्शन का नेतृत्व AIKKMS के ललित कुमार घोष एवं इंद्रदेव राय करेंगे। प्रदर्शन में किसान नेता ब्रह्मानंद राय, योगेंद्र राय, अशोक राय, नंदू राय, कैलाश राय, गंगा राय सहित सैकड़ों किसान प्रतिनिधि हाजीपुर पहुंचकर मांग पत्र सौंपेंगे।
