SUCI(C) ने छात्रों के आंदोलन की प्रशंसा, घोरपरास और भ्रष्टाचार पर सरकार से कार्रवाई की मांग। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

लालगंज ( वैशाली)
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) के जिला कमेटी की विस्तारित बैठक आज लालगंज प्रखंड के ग्राम सिरसा राम राय में जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राजेंद्र शर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव ललित कुमार घोष ने की, संचालन डॉ. राजेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य इंद्रदेव राय विशेष रूप से उपस्थित थे ।बैठक के प्रमुख प्रस्ताव और निर्णय:
1. छात्र आंदोलन की सराहना
बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं एवं नौजवानों के दृढ़ निश्चय, साहस, पराक्रम और सहनशीलता को सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। इस आंदोलन में सहयोग करने वाले अभिभावकों, बुद्धिजीवियों, किसान-मजदूरों सहित आम आवाम को भी बधाई दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि देश के छात्र-नौजवानों ने हठधर्मी सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, पेपर लीक रोकने हेतु कानून, आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग मनवाकर सरकार को झुकने पर विवश किया है। इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया गया। कहा गया कि हर समस्या का समाधान संगठित जन आंदोलन से ही संभव है।
2. जिला प्रशासन से 9 सूत्री मांगें
बैठक में जिला में बढ़ते घोरपरास के आतंक पर चिंता जताई गई। किसानों की फसल और राहगीरों की जान को खतरा बताया गया। 1 माह के अंदर घोरपरास को मारकर दफनाने की कार्रवाई नहीं होने पर वैशाली की हर सड़क जाम कर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया।
इसके अलावा निम्न मांगें की गईं:
– सभी पेट्रोल पंपों पर हवा मशीन, शुद्ध पेयजल, ब्लोटिंग पेपर, 5 लीटर मापक जार और शौचालय की व्यवस्था। कर्तव्यहीन मार्केटिंग ऑफिसरों पर कार्रवाई।
– सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर रोक।
– सभी गरीबों का नाम प्रधानमंत्री कल्याण अन्य योजना में जोड़ना।
– वृद्धावस्था पेंशन लंबित सभी वृद्धों की पेंशन तुरंत शुरू करना।
– दाखिल-खारिज और परिमार्जन में घूसखोरी बंद करना।
– पुलिस की मनमानी पर रोक।
– हाजीपुर से लालगंज, वैशाली, महुआ, पातेपुर, महनार के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन की बसें चलाना और हर चौक पर निर्धारित भाड़ा का बोर्ड लगाना।
– लालगंज-पकड़ी-इमादपुर सड़क का जीर्णोद्धार शीघ्र पूरा करना।
3. स्मृति सभा में भागीदारी का निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त 2026 को पटना आईएमए हॉल में SUCI(C) के संस्थापक महासचिव कामरेड शिवदास घोष की स्मृति सभा में सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक को जिला कमेटी सदस्य सिंघेश्वर भगत, रामनाथ राय, मोहम्मद रुस्तम, विजय ठाकुर, अरुण राम, दीपक कुमार, महेश महतो, जयप्रकाश तिवारी, बेचन दास, नवल किशोर सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।
