तीन ट्रकों की टक्कर में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

तीन ट्रकों के बीच हुई बारी-बारी से जोरदार टक्कर में चाय पीकर घर लौट रहे बुजुर्ग की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की भोर में करीब 4 बजे के आप-पास महुआ-हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया दलित बस्ती के पास घटी। घटना के बाद सभी गाड़ियों के चालक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक छोड़कर निकल भागा।
बताया जा रहा है कि उक्त जगह पर हाजीपुर की ओर से महुआ तरफ लोहे का गाटर लेकर आ रह 10 चक्का ट्रक के चालक गाड़ी रोक कर टायर चेक कर रहा था। इसी बीच हाजीपुर की ओर से आ रहे हैं 22 चक्के वाला हाईवा ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लोहे का गाटर लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़क गया। इस घटना में दोनों गाड़ियां काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद ही पुनः पीछे से आ रहे 12 चक्के वाला ट्रक ने चाय पीकर लौट रहे बुजुर्ग को अपने आगोश में लेकर 20 फीट तक घसीटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हाईवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 
मृतक फुलवरिया नोनिया बस्ती का था रहने वाला:
तीन ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर सोए लोग घर से निकले और घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना क्रम को देखने के दौरान लोगों ने पीछे वाली दुर्घटनाग्रस्त 12 चक्के वाला ट्रक के नीचे लपेटे हुए एक बुजुर्ग को खून से सना हुआ देखा। यह खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते यहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जहां पर ट्रक के नीचे खून से सने मृत पड़े बुजुर्ग की पहचान फुलवरिया नोनिया बस्ती निवासी करीब 70 वर्षीय परशन महतो के रूप में हुई। मृतक की पहचान होते ही परिजन पहुंचे। और उनमें चीख पुकार मच गई।
पांच घंटे तक रहा सड़क जाम:
तीन ट्रकों के बीच टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत के बाद 5 घंटे तक सड़क पर आवाजाही बंद हो गई। घटना स्थल पर गांव के अलावा आसपास के काफी संख्या में लोग पहुंच गए। जहां पर मृतक के बस्ती की आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लकड़ियां और अन्य सामान रखकर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। जिसके कारण दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। जाम होने से कई यात्री गाड़ियां भी फंसी रही। जिसमें दूर दराज के यात्री परेशान रहे।
त्रिपाल लगाकर सड़क पर बैठ गए:
घटना के बाद मृतक के परिजन और आसपास के लोग सड़क पर ही त्रिपाल लगाकर बैठ गए। सूचना पर महुआ थाने के अलावा डायल 112 की पुलिस भी पहुंची। लोगों का कहना था कि प्रशासनिक कमी के कारण घटनाएं हुई है। लंबे समय तक जाम के बाद प्रबुद्ध लोगों द्वारा समझाएं बुझाने जाने पर लोग शांत हुए। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर करीब पूर्वाह्न 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। इसके बाद सड़क पर आवाजाही शुरू हुई।
