बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए अपनी प्रतिभा को किया उजागर

यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पश्चिम में उच्च वर्ग के बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया। जिसे देखकर लोग चकित हो गए। बच्चों ने विज्ञान पर आधारित एक से बढ़कर एक उपकरण को बनाकर लोगों को दिखाया। 
विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्यो ने की। प्रदर्शनी में बच्चों ने पानी से उत्पन्न होने वाली बिजली, फिल्टर कुआं, ज्वालामुखी, स्मार्ट गांव आदि का प्रोजेक्ट बनाकर दिखाया। इस मौके पर उपस्थित नगर परिषद सरस्वती कुमारी, समाजसेवी चंदन कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार, सोनी कुमारी, रंजीत कुमार, अधिनाया ने बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की सराहना की।
बच्चों ने बताया कि स्कूल की साइंस शिक्षक आरती कुमारी के द्वारा उन्हें प्रोजेक्ट बनाने के लिए बताया गया था। उन्होंने अपने किताबी नॉलेज के अनुसार प्रोजेक्ट को बनाकर प्रदर्शित किया है। प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति सोच को मजबूत करने को लेकर यह विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया है। बच्चे इससे बहुत कुछ सीखेंगे।
