NR India News | वैशाली
SP वैशाली ने की नगर थाना की औचक जांच, दिए कड़े निर्देश

वैशाली- अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतते हुए पुलिस अधीक्षक, वैशाली ने कल रात्रि नगर थाना का औचक निरीक्षण किया।
अभिलेखों की जांच, थाना के सभी रजिस्टर, सीसीटीएनएस कार्य और लंबित कांडों की समीक्षा की गई।
सुरक्षा व्यवस्था – मालखाना, हाजत, शस्त्रागार और संतरी ड्यूटी का जायजा लिया गया।
रात्रि गश्ती – रात्रि गश्ती व्यवस्था और विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों को परखा गया।
निरीक्षण के दौरान SP महोदय ने थाना परिसर की साफ-सफाई बेहतर रखने का आदेश दिया। साथ ही अभिलेखों के सही संधारण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया।
SP ने कहा – “रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाएं। अपराध नियंत्रण, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाएं। आमजन के साथ व्यवहार संवेदनशील और शालीन हो।”
पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि इससे थाने की कार्यशैली में सुधार होगा और आम जनता को त्वरित न्याय मिलेगा।
NR India News
हर खबर, आप तक सबसे पहले
