Uncategorized

जंदाहा में खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का शांतिपूर्ण मार्च ।

शेयर करें:

जंदाहा में खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का शांतिपूर्ण मार्च ।

जंदाहा (वैशाली)
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई सभा के बाद भाजपा-आरएस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से मैदान के शुद्धिकरण’ किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जंदाहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला।
मुनेश्वर चौक से शुरू होकर थाना चौक होते हुए यह मार्च बाया नदी स्थित आंबेडकर चौक पहुंचा, जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नेता चंदन झा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार ठाकुर ने कहा कि खड़गे जी की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान का भाजपा-आरएस नेताओं द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किया जाना उनकी दलित विरोधी और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, _”कांग्रेस पार्टी नफरत, भेदभाव और सामाजिक विभाजन की ऐसी विचारधारा का पुरजोर विरोध करती है। लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को अपनी बात रखने का समान अधिकार है। किसी नेता की सभा के बाद सार्वजनिक स्थल का ‘शुद्धिकरण’ करना सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। कांग्रेस ऐसी मानसिकता के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।”_
इस अवसर पर मोहम्मद सलमान अहमद, राकेश कुमार, सचिन कुमार राय, मुन्ना अंसारी, दिलीप पासवान, मोहम्मद सलीम, राजकिशोर कुमार , सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें