Uncategorized

महुआ में सड़क हादसा, हिंदुस्तान के पत्रकार नवनीत कुमार गंभीर रूप से घायल

शेयर करें:

महुआ में सड़क हादसा, हिंदुस्तान के पत्रकार नवनीत कुमार गंभीर रूप से घायल


_महुआ, 3 अगस्त 2026_

महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा के पास कल रात एक सड़क दुर्घटना में दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार नवनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात महुआ-समस्तीपुर सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने नवनीत कुमार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नवनीत कुमार के सिर में गहरी चोट आई और काफी खून बह गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर है। सभी पत्रकार साथी नवनीत कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें