Uncategorized

पोषण वाटिका में रसोइयों ने की सब्जी की खेती

शेयर करें:

पोषण वाटिका में रसोइयों ने की सब्जी की खेती

स्कूल में बनाए गए पोषण वाटिका में रसोईया और बच्चों ने गुरुवार को विशेष अभियान चला कर सब्जी के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि अपने से उगाया गया सब्जियां पूरी तरह विष रहित होगी।
महुआ के पुराना बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय पर प्रधानाध्यापक ध्रुव कुमार के निर्देशन में पोषण वाटिका में सब्जियां लगाई गई। उन्होंने बताया कि यह सब्जियों की खेती बच्चों को खाना खिलाने वाली रसोइया और छात्राओं द्वारा की गई है। उन्होंने सब्जियों में बैगन, कोवी, मिर्चा, टमाटर आदि के पौधे लगाए। उनके द्वारा बताया गया कि पोषण वाटिका में खेती करने के तरीके की जानकारी छात्र-छात्राओं को मिलेगी। इससे उन्हें खेती किसानी के प्रति व्यावहारिक ज्ञान बढ़ेगा।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें