Uncategorized

बिदुपुर, कथौलिया एवं जुड़ावनपुर पंचायत में ढ़ाई सौ पौधे का रोपण

शेयर करें:

बिदुपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बिदुपुर, कथौलिया एवं जुड़ावनपुर पंचायत में ढ़ाई सौ पौधे का रोपण

किया जा चुका है। अभियान का संचालन कर रहे भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्ष 2024 में एक पेड़ मां के नाम के साथ एक राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान शुरू किया गया था जिसके तहत पिछले दो वर्षों में करीब पच्चीस सौ से अधिक पौधे का रोपण बिदुपुर प्रखण्ड में किया गया था एवं इस वर्ष एक हजार फलदार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है।नेशन फर्स्ट की भावना एवं आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाकर धरती मां को संरक्षित करने तथा बढ़ती ग्लोवल वार्मिंग से निजात पाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर भाजपा वैशाली दक्षिणी जिला महामंत्री पंकज कुमार पंकज, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता विधाभुषण सिंह सरोज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा वैशाली राधेश्याम तिवारी, नागरिक परिषद सदस्य हरि गुप्ता, भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह प्रखण्ड बीस सुत्री अध्यक्ष रामाकांत गिरी, गणेश सिंह सहित काफी संख्या में बुथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता पौधारोपण अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पौधारोपण से पूर्व कार्यकताओं द्वारा लोगों को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सेवक के रूप में सेवा, सुशासन और लोककल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर गरीब कल्याण के साथ अंत्योदय का उत्थान तथा तेज गति से आगे बढ्ता भारत आत्मविश्वास के साथ विश्व पटल पर मजबूत उपस्थिति की चर्चा भी की जा रही है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें