Uncategorized

एक पखवाड़े से पानी की किल्लत झेल रहे दलित परिवारों का हंगामा

शेयर करें:

एक पखवाड़े से पानी की किल्लत झेल रहे दलित परिवारों का हंगामा


बीते एक पखवाड़े से भीषण गर्मी में पानी की किल्लत झेल रहे दलित परिवारों के लोगों ने बुधवार को नगर परिषद के विरुद्ध जोरदार हंगामा किया और नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पानी नहीं मिलने के कारण हो रही समस्या और परेशानी का दुखड़ा भी रोया। 
उक्त वार्ड के लोगों ने बताया कि एक पखवाड़े से उनके नल जल में पानी नहीं आ रहा है। जिसके कारण पेयजल की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। अब तो चापाकल भी नहीं जिससे पानी लाया जा सके। नल जल का पानी नहीं मिलने के कारण उन्हें दूर जाकर दूसरे लोगों को आरजू मिन्नत कर समरसेबल से पानी लेना पड़ता है। इसके लिए उन्हें फटकार भी सुननी पड़ती है। बावजूद पानी की समस्या को देखते हुए वह फटकार भी सहते हैं। वार्ड संख्या 24 के अजय कुमार, मुकेश कुमार, श्रद्धा देवी, अजय पासवान, मीना देवी, ममता देवी, चंदन कुमार, नंदलाल पासवान, वार्ड संख्या 25 के जितेंद्र पासवान शंकर पासवान आदि ने बताया कि नल जल नहीं चलने से प्यास बुझाना मुश्किल हो रहा है। बच्चे प्यास से तड़पते हैं तो पानी की खोज करनी पड़ती है। पूर्व नगर परिषद अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यहां लोगों की समस्या जटिल है। इस समय जब अपनी हर व्यक्ति और हर जीवों के लिए पानी जीवन उपयोगी बना है। उसमें नल जल नहीं चलना बहुत बड़ा सवाल है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें