विभिन्न अस्पताल संचालकों द्वारा यक्ष्मा मरीजों को लिया गया गोद, अगले 6 माह तक उपलब्ध कराते रहेंगे पोषाहार

यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक निश्चय मित्र के द्वारा 50 यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया गया। वे गरीब टीबी मरीजों के लिए अन्नदाता के रूप में पालनहार बने हैं। यहां पर अभी तक विभिन्न निश्चय मित्रों के द्वारा 150 यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया जा चुका है।
पीएचसी प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में यहां कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक डॉ उदय शंकर कुमार ने कल 55 टीबी रोगियों को गोद लिए हैं। उन्होंने सभी मरीजों को फलों, अंडा आदि से भरा टोकरी प्रदान किया और अगले 6 माह तक अन्नदाता बने रहेंगे। डॉ उदय शंकर कुमार के अलावा देव हास्पिटल के डॉ महेश चौधरी के पुत्र देवांश चौधरी, आसमा अस्पताल के संचालक डॉ शमीम अंसारी, चाइल्ड केयर के डॉ श्यामसुंदर सिंह, चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज के प्रेमशंकर कुमार राजा व सुरभि सुमन, पीएचसी के डॉक्टरों नेवी अपने सामर्थ्य के अनुसार मरीज को गोद लिया। डॉक्टरों ने कहा कि एसे मरीजों को इलाज से ज्यादा समय-समय पर पौष्टिक आहार लेने और उन्हें स्नेह देने की जरूरत है। यह बीमारी पौष्टिक आहार लेने और लोगों के स्नेह मिलने से से दूर होती है। यहां 261 यक्ष्मा मरीजों को विभिन्न दयावान लोगों के द्वारा गोद लिया जाना है।
