ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शानो शौकत के साथ कल निकलेगा जलूसे मुहम्मदी हर मोहल्ले की तैयारी मुकम्मल डीजे साउंड म्यूजिक वाली नात पर रहेगी पाबंदी- अंजुमन कारवांने मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी कल यानी 26 अगस्त 2026 को बड़ी संख्या में निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम इसी महीने की 12 तारीख़ को मुसलमानो के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर, पूरे देश में लोग खुशी मनाते हैं और जुलूसे मुहम्मदी निकाते है दरभंगा में भी यह जुलूस काफी सालों से निकाला जाता है लेकिन अंजुमन कारवाने मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट और दरभंगा शहर के तमाम मोहल्ले ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है हर मोहल्ले के लोगों के जज्बे और अक़ीदत की वजह से काफी तादाद में लोग जुलूस में शामिल होते हैं अंजुमन कारवाने मिल्लत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष रियाज खान कादरी मैं जुलूस में शामिल होने वाले हर मोहल्ले के नौजवानों से गुजारिश किया है कि जुलूस में अदब एहतराम के साथ शामिल हो डीजे साउंड और म्यूजिक वाली नात का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें इससे बदनजमी और बे अदबी होती है अदब के साथ इस्लामी लिबास सर पर टोपी हाथ में इस्लामी झंडा दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस में शामिल हो अपने से बड़ों की बातों को माने ओलमा इकराम की बातों को माने हम जिस नबी की पैदाइश के मौके पर जुलूस निकल रहे हैं उन्होंने पूरी दुनिया में अमन और शांति का संदेश दिया है इसलिए हमें भी अपने नबी की मोहब्बत में अदब के साथ जुलूस में शामिल होना चाहिए इस मौके पर अपने मोहल्ले सड़कों गलियों और मस्जिदों को सजायें भूखे को खाना खिलाए सदका खैरात करें दरभंगा शहर के ज्यादातर ओलमा और अमन पसंद लोगों को हमेशा इस बात से आपत्ति होती है कि जुलूस में हुड़दंगी और डीजे साउंड और म्यूजिक वाली नात का इस्तेमाल न हो दरभंगा में जो तंजीम जुलूस के लिए कई दिनों से मुसलसल मेहनत करती है या ओलमा जो लोगों को समझाते हैं तमाम मोहल्ले वालों को चाहिए कि उनकी बातों को माने और जिस बात से मना करें उसको ना करें 26 अगस्त को जुलूस सुबह 7,30 बजे किलाघाट से शुरू होकर नीम चौक उर्दू बाजार करमगंज दुमदुमा दारू भट्टी चौक नाका नंबर 6 रहमगंज होते हुए खान चौक पहुंचेगी जहां पहले से कहीं मोहल्ले के जुलूस इकट्ठे होते हैं फिर वहां से यह जलूस किलाघाट के जुलूस के साथ मिलकर मौलागंज खानकाह चौक मिर्जापुर दरभंगा टावर मशरफ बाजार होते हुए किलाघाट समापन हो जाएगा जुलूस में दरभंगा जिला प्रशासन शांति समिति और तमाम अमन पसंद लोगों का भी बहुत बड़ा सहयोग रहता है
