आधी रात को शॉर्ट सर्किट से हुई बिजली बाधित

रविवार को देर रात्रि में शॉर्ट सर्किट होने के कारण बिजली बाधित हो गई। हालांकि विद्युत कर्मियों ने सक्रियता दिखाते दिखाते हुए रात को ही उसे ठीक किया और बिजली बहाल कर दी गई।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार यहां पिरोई सब स्टेशन अंतर्गत एजी 2 फीडर के 11 केवीए में महुआ पकड़ी में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण बिजली बाधित हो गई। हालांकि यह सूचना कनीय अभियंता राजेश कुमार को मिली। इस दौरान उन्होंने विद्युत कर्मियों के साथ मौके पर ही पहुंचकर शॉर्ट सर्किट को ठीक कराया और बिजली बहाल कर दी। इधर बिजली चले जाने के कारण उमस की गर्मी से उपभोक्ता परेशान थे। उन्हें बिजली आने के बाद राहत मिली। यहां बरसात की रात में भी विद्युत विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी देर रात्रि को सक्रियता दिखाते हुए बिजली बहाल कर दे रहे हैं। जिससे लोगों ने उनके प्रति सहानुभूति जताई ह
