Uncategorized

ग्रामीण चिकित्सक ही समाज के असली हीरो ” – डॉ. प्रमोद कुशवाहा।

शेयर करें:

ग्रामीण चिकित्सक ही समाज के असली हीरो ” – डॉ. प्रमोद कुशवाहा।
(RMP सम्मान समारोह में दर्जनों ग्रामीण डॉक्टरों को किया गया सम्मानित )


रिपोर्ट: सुधीर मालाकार

महुआ, वैशाली |
महुआ प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली विशनपारसी पंचायत के मानपुरा गांव स्थित राम जानकी एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र परिसर में शुक्रवार को जन जीवक कल्याण संघ (RMP) एवं फ्रेंको इंडियन फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले ग्रामीण चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन राम जानकी एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र के संचालक डॉ. प्रमोद कुशवाहा, रोहित चौधरी – रीजनल मैनेजर, शशि प्रकाश – कंपनी प्रतिनिधि, रोहित रंजन – एरिया मैनेजर, डॉ. नाथू रजक, डॉ. दिलीप कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि _”ग्रामीण चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक हैं। ये किसी भी समय, किसी भी परिस्थिति में मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हैं। सरकार को चाहिए कि इनके काम को मान्यता देकर सुविधाएं उपलब्ध कराए।”_
वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक दूर-दराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा देने के साथ-साथ सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण चिकित्सकों को मोमेंटो एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में डॉ. नाथू रजक, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. संजीव सावन, डॉ. विनोद पासवान, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. सत्येन्द्र कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. पप्पू कुमार, मोहन कुमार सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और चिकित्सक उपस्थित रहे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें