मोबाइल दुकान का ताला काट कर चोरों ने की भीषण चोरी

मोबाइल दुकान का ताला काट कर चोरों ने भीषण चोरी कर ली। चोर आराम से दुकान में घुसकर नगदी के अलावा नया और पुराना मोबाइल चोरी कर ले गए। यह घटना बुधवार की रात महुआ थाने के कन्हौली बाजार स्थित दुर्गा मोबाइल दुकान में घटी।
गुरुवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो काटा ताला और बिखरा सामान देख सन्न रह गया। कन्हौली बाजार निवासी दुकानदार शेषांक कुमार ने बताया कि रोज की तरह वह दुकान को बंद कर दिए थे। गुरुवार को जब उन्होंने दुकान खोलने हुचे तो सामान बिखरे पड़े थे। चोर सामने का शटर तोड़ना चाहा लेकिन नहीं टूटा। जिससे बगल के किवाड़ का ताला काट कर दुकान में घुसे और गल्ला में रखे 18 हजार रुपए नगदी के अलावा 15 नया मोबाइल और रिपेयरिंग के लिए रखे 10 मोबाइल के अलावा एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क चोरी कर ली। उन्होंने यह भी बताया कि मां की इलाज के लिए रुपए लाकर अलग से रखे हुए थे। वह भी चोर ले गए। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। इधर लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में दहशत सा माहौल है।
