Uncategorized

श्रावण माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर एसडीओ ने गंगा घाटों का किया मुआयना।

शेयर करें:

श्रावण माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर एसडीओ ने गंगा घाटों का किया मुआयना।

रिपोर्ट :अशरफ वैशालवी, महनार वैशाली 

महनार वैशाली।
श्रावण माह के प्रथम सोमवार की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं महनार अनुमंडल क्षेत्र में श्रावण माह के पहले सोमवार को गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सफ़ल और सुरक्षित सहुलियत को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार ने आज शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम के साथ महनार बाजार घाट , बाबा गणिनाथ घाट ,सतियारा घाट , हसनपुर हबराहा घाट समेत अन्य प्रमुख गंगा घाटों का मुआयना कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर कई कड़े और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने पाया कि चौक चौराहे से महनार शहरी क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाट जाने वाली सड़कें जीर्ण-शीर्ण है उसे समतल करने और साफ सफाई चुना छिड़काव , पेयजल लाइटिंग चेंजिंग रूम अस्थायी शौचालय निर्माण करने का जिम्मेदारी कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार को दिया गया तथा अवैध दुकानों और अतिक्रमण के कारण रास्ता संकीर्ण से आवागमन अवरूद्ध की स्थिति से निपटने के लिए अंचल अधिकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सड़क किनारे से सभी दुकानें और अतिक्रमण हटाने का सख्त आदेश दिया गया है, ताकि कांवरियों और श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न आए. भीड़भाड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए वाहनों के लिए अलग से पार्किंग स्थल चिन्हित कर सभी वाहनों को वहीं पार्क कराने का निर्देश दिया गया है.
गंगा घाट पर स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे गहरे और खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाएगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों को तैनात रखा जाएगा.
स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और जीवन रक्षक दवाओं की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
सीओ और संबंधित थाना प्रभारियों को इस अवधि तक चौक चौराहों से घाट तक लगातार भ्रमणशील रहकर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया है.
प्रशासन का कहना है कि श्रावण माह पहले सोमवार को गंगा नदी में स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत के लिए सभी तैयारियां समय रहते मुकम्मल कर ली जायेगी।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें