शिक्षा

अम्बेडकर प्रेरणा दल के बच्चों की क्वीज प्रतियोगिता, 55 प्रतिभागियों में खुशी और शिवानी बनीं प्रथम ।

शेयर करें:

अम्बेडकर प्रेरणा दल के बच्चों की क्वीज प्रतियोगिता, 55 प्रतिभागियों में खुशी और शिवानी बनीं प्रथम ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

पटोरी (समस्तीपुर)

मिथिलांचल दलित विकास समिति, पटोरी के सभागार में शुक्रवार को अम्बेडकर प्रेरणा दल के बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान आधारित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पटोरी एवं मोहनपुर प्रखंड के कुल 55 बच्चों ने इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व जिला पार्षद एवं जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य संजय राम ने किया। अध्यक्षता एवं संचालन संस्था सचिव नवल भक्त ने की।

अपने संबोधन में श्री संजय राम ने कहा कि *”आज के बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं। भावी पीढ़ी का भविष्य इन बच्चों पर निर्भर है। राष्ट्र निर्माण एवं समाज उत्थान हेतु बच्चों में अनुशासन, नियमपालन और शिक्षा के प्रति अनुराग जगाना जरूरी है।”* उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा क्वीज का आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए किया गया ताकि भविष्य में वे हर चुनौती का सामना कर सकें।

कुशल समाजसेवी एवं भागवत वाड़ी सेविका अनीता कुमारी ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता अहम है।

*प्रतियोगिता परिणाम:*
सफल प्रतिभागियों को संस्था द्वारा ट्रॉफी, ट्रे और प्लेट देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को कैलेंडर एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

*पटोरी प्रखंड:*
1. *प्रथम:* खुशी कुमारी, चकसलेम
2. *द्वितीय:* अनुप्रिया, बमधारा
3. *तृतीय:* चंदन कुमारी, चकसलेम

*मोहनपुर प्रखंड:*
1. *प्रथम:* शिवानी कुमारी, आह्लाद चौक
2. *द्वितीय:* रविकिशन, आह्लाद चौक
3. *तृतीय:* प्रिया कुमारी, शाह आलमपुर
कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी सेविका विभा कुमारी ने प्रतिभागी बच्चों एवं आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें