शिक्षा

ग्रीष्मावकाश लौटे बच्चों के होमवर्क पर शिक्षकों ने किया फोकस

शेयर करें:

ग्रीष्मावकाश लौटे बच्चों के होमवर्क पर शिक्षकों ने किया फोकस

ग्रीष्मावकाश से लौटे बच्चों के होमवर्क पर शिक्षकों ने फोकस किया। लंबे छुट्टी के बाद स्कूल आए बच्चों को पहले तो शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। फिर उन्हें छुट्टी के दौरान काम करने के लिए दिए गए होमवर्क की जानकारी ली।
मंगलवार को यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पूर्वी में प्रधानाध्यापक रामनाथ राम के नेतृत्व में शिक्षक विजय कुमार, सुजाता कुमारी, अनिता कुमारी, राजीव कुमार, प्रतिमा कुमारी, शिवजी पासवान, इंदु कुमारी, रूबी राय, सुप्रिया रानी, जाकिया परवीन ने बच्चों का होमवर्क चेकिंग किया। होमवर्क करने में वर्ग सप्तम की दीप ज्योति कुमारी को प्रथम, इसी वर्ग की शिल्पी को द्वितीय और महिमा कुमारी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में शिक्षक पंकज कुशवाहा, प्रचार जी अरविंद कुमार आलोक, सुमन लता, सुधा कुमारी, शकुंतला सिन्हा, संगीता कुमारी, विनीता, सारिका, गीता, आशा, सजीना परवीन अधीन ने बच्चों को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मकसूदपुर ताज में प्रभारी अशर्फी दास के नेतृत्व में बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें