पुण्यतिथि परियालय पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम

देश के 11वे राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि सोमवार को यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों और इको क्लब के साथ संसद दल की छात्र-छात्राओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पुण्यतिथि के मौके पर डॉ कलाम के तैलचित्र के पास शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित करने के बाद उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही इको क्लब और बाल संसद के विद्यार्थियों ने मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख प्रार्थना की। उपस्थित शिक्षकों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन का जाने वाले अब्दुल कलाम का जीवन काफी संघर्षमय रहा है। उनके जीवन को छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक ने कहा कि अब्दुल कलाम जैसे लोग बिरले ही जन्म लेते हैं। सहायक शिक्षिका सुधा कुमारी, शकुंतला सिन्हा, सुमन लता, सारिका कुमारी, गीता कुमारी, आशा कुमारी, अफजल हुसैन, बाल संसद के प्रधानमंत्री अंशिका कुमारी, अराधना कुमारी, काजल कुमारी, मुस्कान कुमारी के अलावा इको क्लब के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इधर महुआ में नातसो क्लब के सुमित सहगल के नेतृत्व में मिसाइल मैन को याद किया गया। डोगरा में इम्तियाज के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति स्व अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई।
