Uncategorized

महनार थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की।

शेयर करें:

महनार थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की।

 

संयुक्त अभियान में करीब 493 ग्राम स्मैक, 6.51 लाख रुपये से अधिक नकद, एक देशी पिस्टल, दो बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त छापेमारी

महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पटना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में महनार थाना पुलिस और नारकोटिक्स की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने लावापुर नारायण गांव में कथित तस्करोंमंजय राय और धनंजय राय के घरों पर छापेमारी की।

493 ग्राम स्मैक, नकदी और हथियार बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 492.99 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की। इसके अलावा 6 लाख 51 हजार 178 रुपये नकद, एक देशी पिस्टल, दो मोटरसाइकिल तथा कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए।

नकदी के स्रोत और नेटवर्क की हो रही जांच

एसडीपीओ ने बताया कि बरामद नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि यह रकम मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित की गई है। पुलिस मामलेके वित्तीय पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

सीसीटीवी डीवीआर जब्त, अन्य आरोपितों की होगी पहचान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सीसीटीवी का डीवीआर भी जब्त किया है। अधिकारियों के अनुसार, डीवीआर में मौजूद फुटेज के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी। जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी

पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत
प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें