आपराधिक मामला

मामूली विवाद में दबंगो ने पति-पत्नी पर बोला हमला, रेफर

शेयर करें:

मामूली विवाद में दबंगो ने पति-पत्नी पर बोला हमला, रेफर

मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने घर पर चढ़कर पति-पत्नी पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल पति को महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज करने के बाद सदर स्थल हाजीपुर रेफर किया गया है। जबकि पत्नी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। यह घटना महुआ सिंहराय पश्चिम टोला की है।
गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक कुमार राय पर गांव के ही व्यक्ति द्वारा घर पर चढ़कर धारदार फरसा एवं राड से हमला बोल दिया। जिसमें उनका सर फट गया। उन्हें बचाने आई पत्नी पिंकी कुमारी को भी लोगों ने मारपीट किया और कपड़ा फाड़कर और अर्धनग्न कर दिया। वहीं अशोक राय के गले से सोने का बजरंगबली और जेब से 20 ज्ञजार नगदी ले ले लेने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस चंद्रदीप राय को गिरफ्तार भी किया। बताया गया कि किसी ने प्लास्टिक की पाइप को काट दिया था। जिसको लेकर यह घटना हुई। घायल अशोक कुमार राय के सर में कई टांके लगाए गए हैं। उन्हें सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें