हारून नगर में गैस सिलेंडर चोरी CCTV में संदिग्ध कैद
बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत
रिपोर्ट : परवेज आलम, फुलवारी शरीफ, पटना
फुलवारीशरीफ lफुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हारून नगर सेक्टर-3, रोड नंबर-4 स्थित मेहंदी इमाम के मकान में रह रहे एक किरायेदार के घर से अज्ञात चोर गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
पीड़ित किरायेदार ने बताया कि घर में रखा गैस सिलेंडर गायब मिला। आसपास खोजबीन और पूछताछ के बावजूद सिलेंडर का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई है, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
