“महुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजिला मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 2 बाइक और हेरोइन बरामद”

महुआ, वैशाली। महुआ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त महुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव निवासी अभिषेक कुमार है, जो एक मामले में नांमजद फरार चल रहा था।
पुलिस ने अभिषेक कुमार को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन और 2 बाइक भी बरामद की गई हैं।
इस पूरे मामले की जानकारी महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा गया। आगे की पूछताछ जारी है और तस्करी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
फिलहाल दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अपराध और क्षेत्र की हर अपडेट के लिए देखते रहें NR इंडिया NEWS। धन्यबाद
