Uncategorized

हनुमान चालीसा पाठ और आरती में श्रद्धालुओं की भीड़

शेयर करें:

हनुमान चालीसा पाठ और आरती में श्रद्धालुओं की भीड़

यहां पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार की शाम सामूहिक चालीसा पाठ और आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की सामूहिक तौर पर चालीसा पाठ किया और उनकी आरती उतारी। जिससे लोगों में भक्ति भावना सिर चढ़कर बोली।
मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में यहां मंदिर में स्थापित सभी भगवान की आरती उतारी गई। जिसमें आसपास के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। बजरंगबली का सामूहिक पाठ श्रद्धालुओं ने किया। जिससे भक्ति का वातावरण कायम रहा। यहां सुरेंद्र प्रधान, राजकमल, दीपूदत्त, प्रो अरुण, संजय गुप्ता, मनोज, कृणाल, मुकेश ठाकुर, अजीत, साहिल, शंकर पटवा, रेखा, सुप्रिया, नीलू, कविता, मधु, निशा, रानी शर्मा, सरोज शुक्ला, काजल, नीलू, अंजलि, संगीता आदि शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान के शरण में शांति और सुकून मिलती है। राधे कृष्ण मंदिर पानापुर में भी दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। बताया गया कि शुभ तिथि होने पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। महुआ काली घाट, विष्णु मंदिर सेहान, गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी आदि पर भी पूजा पाठ हुआ।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें