एस यू सी आई (कम्युनिस्ट )जिला सचिव ललित घोष के नेतृत्व में डीएम को 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
हाजीपुर, वैशाली |
एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) की वैशाली जिला कमेटी की ओर से जनहित की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला सचिव ललित कुमार घोष के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, वैशाली को सौंपा गया।
*ज्ञापन की प्रमुख मांगें:*
1. घोरपरास का निपटान: किसानों की फसलों एवं आम जनों को क्षति पहुंचाने वाले जंगली जानवर घोरपरास को मारकर दफन करने की व्यवस्था।
2. बस सेवा शुरू हो: हाजीपुर से लालगंज, महुआ, महनार, देसरी, मुजफ्फरपुर और वैशाली आदि मार्गों पर बिहार राज्य परिवहन निगम की बसें चलवाने एवं भाड़ा निर्धारित कर प्रमुख चौक-चौराहों पर बोर्ड लगवाने।
3. पेट्रोल पंपों पर सुविधा: जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर हवा भरने की मशीन, पीने का पानी, साफ शौचालय, पेट्रोल की गुणवत्ता जांचने के लिए ब्लोटिंग पेपर, डीजल-पेट्रोल मापने हेतु 5 लीटर का जार आदि की व्यवस्था।
4. शवदाह गृह चालू हो: हाजीपुर कोनहारा घाट पर बंद पड़े शवदाह गृह को अविलंब चालू कराने।
5. शूटर का भुगतान: घोरपरास को मारने वाले शूटर शपथ नवाब अली खान के गोली का बकाया भुगतान विभिन्न प्रखंडों के अधिकारियों से अविलंब करवाने।
ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राजेंद्र शर्मा, अनिल कुमार राय, दिनेश राय एवं शिवनाथ कुमार प्रमुख थे।
जिला कमेटी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

