वैशाली पुलिस अधीक्षक ने कटहरा एवं महुआ थाना का किया औचक निरीक्षण ।

हाजीपुर (वैशाली) पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा बुधवार को कटहरा एवं महुआ थाना का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के समग्र कार्यों, गश्ती व्यवस्था एवं ओ.डी. ड्यूटी की स्थिति का जायजा लिया। थाना में रखे गए अभिलेखों, मालखाना, हाजत, सीसीटीएनएस एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली एवं विधि-व्यवस्था संधारण की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्र में प्रभावी गश्ती, सतर्कता एवं अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, आमजनों से बेहतर व्यवहार एवं महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान दोनों थानों के थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
