स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान

बचपन बचाओ अभियान,वैशाली में 8 बच्चों को दिलाईआजादी

शेयर करें:

बचपन बचाओ अभियान, वैशाली में 8 बच्चों को दिलाईआजादी

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से “नया सवेरा 3.0” अभियान के तहत वैशाली जिले में 8 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट वैशाली और स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने संयुक्त कार्रवाई की।
सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया और नियोक्ता पर FIR दर्ज।
बचपन बचाओ आंदोलन की अनुपम कुमारी का भी सहयोग।

वैशाली जिले में चाइल्ड लेबर के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से “नया सवेरा 3.0” के विशेष अभियान के तहत वैशाली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 8 बच्चों को रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को तुरंत बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया। वहीं बच्चों से काम कराने वाले नियोक्ता पर FIR भी दर्ज कराई गई है।

यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन बचपन बचाओ आंदोलन की अनुपम कुमारी के सहयोग से अंजाम दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि “नया सवेरा 3.0” अभियान के तहत आगे भी जिले में बाल श्रम के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें