धार्मिक

महुआ में कुशवाहा संघ के द्वारा मनाया गया संत कबीर प्राकट्य दिवस

शेयर करें:

महुआ में कुशवाहा संघ के द्वारा मनाया गया संत कबीर प्राकट्य दिवस

कुशवाहा संघ के द्वारा सोमवार को महुआ सती माई स्थान के पास एक सभा भवन में संत कबीर का प्राकट्य दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर प्रतिभावान नीट के एक निर्धन छात्र को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए 45 हजार रुपए का चेक देकर प्रोत्साहित भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने करते हुए कहा कि संत कबीर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।  उन्होंने मानव की कुरीतियों पर जमकर प्रहार किया और उससे उबरने को आग्रह किया। यह भी कहा कि कबीर दास के दोहे आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर नीट के छात्र भदवास निवासी आदित्य कुमार को 45 हजार रुपए का चेक देकर पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर उमेश कुशवाहा, प्रियंका सिन्हा, कंचन सिंह, उमेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजीव सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, जगन्नाथ सिंह, पंकज कुशवाहा, डेयरी संचालक रंधीर कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उधर मिर्जानगर में महंत धर्मेंद्र यादव, संजय यादव, मुकेश यादव, सुबोध देशराज आदि के द्वारा संत कबीर के याद किया गया। चकमजाहिद में कबीर दास की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें