धार्मिक

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता एवं आस्था के नाम पर राजनीति के खिलाफ महुआ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,

शेयर करें:

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता एवं आस्था के नाम पर राजनीति के खिलाफ महुआ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,

महुआ, 16 जुलाई 2026

वैशाली जिला कांग्रेस कमिटी ग्रामीण ने राम मंदिर के चढ़ावे की राशि कि की गई कथित चोरी तथा जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में गुरुवार को महुआ के मंगरू चौक पर विरोध प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। मंदिर निर्माण के लिए देश के कोने-कोने से लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दिया था। मंदिर में चढ़ावा की राशि का घोटाला सामने आने पर जनता यह जानना चाहती है कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था की गई थी और यदि उसमें चूक हुई है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है।

जिला प्रभारी अशोक कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि देश की जनता ने राम मंदिर निर्माण के लिए जो सहयोग दिया था, वह केवल आर्थिक योगदान नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतीक था। ऐसे में मंदिर से जुड़े किसी भी आर्थिक मामले में पूर्ण पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए।

वरीय कांग्रेस नेता तारक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के विश्वास और धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

कांग्रेस नेता राजू शाह ने कहा कि भगवान राम सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं। इसलिए राम के नाम पर किसी भी प्रकार की अपारदर्शिता या भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास नहीं होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में वरीय कांग्रेसी तारक चौधरी, राजू साह, प्रखंड अध्यक्ष झड़ी राय, पवन झा, राजेश कुमार राजू, उत्कर्ष महराज उर्फ बच्चा बाबू, चंदन झा, आलोक कुमार, सचिन कुमार, अनवारूल हक, मंसूर आलम, देवदत्त सिंह, वैद्यनाथ राय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. रुस्तम, युवा कांग्रेस के मो. सलमान, एनएसयूआई के अरविंद आजाद, सुबोध पासवान, अशोक कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, अर्जुन मांझी, मो. मुन्ना, विक्रम कुमार के अलावे अनेकों लोग उपस्थित रहे।

रंजीत पंडित
जिलाध्यक्ष, वैशाली जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण)
संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड वैशाली

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें