नहीं रहे शिक्षाविद प्रो. डॉ. उपेंद्र भक्त, शिक्षा जगत में शोक की लहर ।
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)
प्रखंड क्षेत्र के *हरिहरपुर ग्राम* निवासी एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विषय के पूर्व विभागाध्यक्ष *प्रो. डॉ. उपेंद्र भक्त* का निधन पटना स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई।
*शैक्षणिक योगदान:*
प्रो. उपेंद्र भक्त ने वैशाली जिले के *समता कॉलेज* में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। उसके बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विषय के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके कुशल निर्देशन में *25 से अधिक छात्र-छात्राओं ने शोध विषयों पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की*। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
*परिवार:*
अपने पीछे वे दो पुत्र *डॉ. अमरदीप* और *डॉ. अमनदीप* तथा एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दोनों पुत्र अपने-अपने क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं।
*शोक संवेदना:*
उनके निधन पर डॉ. आलोक कुमार, प्रो. अरविंद कुमार, अभयानंद, आनंद मोहन, आलोक चंद्र राय, संतोष कानन, इंजीनियर मदन मोहन सिंह, रालोमो नेता बजेंद्र कुमार पप्पू, ज्योतिराव फुले परिषद के प्रो. सुधीर मालाकार, दीप नारायण भगत, चंदेश्वर भगत, चूल्हाई भगत, दिलीप कुमार भगत, राजू मालाकार सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
