महिला दुग्ध उत्पादक द्वारा 108 पशुपालकों के बीच बोनस का किया वितरण
महुआ के गोविंदपुर लक्ष्मीनारायणपुर में दूध उत्पादकों को नगदी और बाल्टी मिला

प्रखंड की गोविंदपुर लक्ष्मीनारायणपुर में महिला दुग्ध उत्पादक समिति के द्वारा सोमवार को 108 किसानों के बीच 1 लाख 21 हजार रुपए का बोनस वितरण किया गया। बोनस मिलने के बाद पशुपालक खुशी से भर गए।
डेयरी प्रोजेक्ट पटना से आए हेमंत कुमार ने पशुपालकों को डेयरी से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यहां 3 साल पर 108 पशुपालकों को बोनस में 1 लाख 21 हजार 656 में 51 हजार 299 नगद और बाकी के बाल्टी वर केन का वितरण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार से आगामी 163 दिनों तक सभी पशुपालकों को दूध की कीमत में प्रति लीटर 3 रुपए अतिरिक्त बोनस के रूप में दिया जाएगा। पूर्व पंसस संजीत कुमार चौधरी ने पशुपालकों को दूध उत्पादन में क्रांति लाने के लिए अच्छे नस्ल की पशु का पालन करने को कहा। समिति की अध्यक्ष मंजू देवी, सचिव रीना चौधरी के अलावा मिथिलेश चौधरी, टंटू सिंह ओम प्रकाश, अमित कुमार आदि ने भी अपनी बातों को रखा। बताया गया कि यहां समिति से पटना डेयरी को प्रतिदिन 200 लीटर दूध प्राप्त होता है। इधर बोनस मिलने के बाद महिला दूध उत्पादकों में खुशी छा गई।
