Uncategorized

रहिका में राष्ट्रीय जनता दल का हल्ला बोल मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में महा धरना,सुरेन्द्र कुमार चौधरी जिला अध्यक्ष राजद

शेयर करें:

रहिका में राष्ट्रीय जनता दल का हल्ला बोल मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में महा धरना,सुरेन्द्र कुमार चौधरी जिला अध्यक्ष राजद

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

राष्ट्रीय जनता दल बिहार के आह्वान पर आज रहिका प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल के अध्यक्षता में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित एक दिवसीय धरना दिया गया।
धरना को संबोधित करते हुए बिस्फी विधायक आसिफ अहमद ने देश में बढ़ते महंगाई, बेरोजगारी,गरीबी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और सरकार चैन की नींद में सो रही है। धरना को संबोधित करते हुए महिला राजद अध्यक्ष रेणू यादव ने कहा कि राज्य में महिलाओं का उत्पीड़न आम बात हो गई है। बलात्कार रोज बढ़ रहा है।आज स्थिति यह है कि बच्ची भी सुरक्षित नहीं है।भाजपा सरकार का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा बनकर रह गया है
जनता की समस्याओं के समाधान, युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था तथा सुशासन की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ अपनी आवाज बुलंद की। जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
जनता के हक और अधिकार की लड़ाई में राष्ट्रीय जनता दल सदैव आन्दोलनरत रहेगा
धरना कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार चौधरी जिला अध्यक्ष राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, इंद्रजीत राय, विरेन्द्र यादव,चुन्नु मुखिया,मधु राय,उमर अंसारी,राजू पासवान, लड्डू ठाकुर, बदरुल हक, नितेश यादव,प्यारे,श्रवण यादव,अनवर जी, रायबहादुर यादव,रमेश साहू,ललन मंडल, गुलाम हैदर इत्यादि लोग शामिल थे

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें