Uncategorized

विषैले सांप के काटने पर किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम

शेयर करें:

विषैले सांप के काटने पर किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम
महुआ के शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव की घटना

घर में कुदाल रखने गए किशोर को विषैले सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा है। यह घटना महुआ के शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव वार्ड संख्या 06 की है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जय मंगल शर्मा के पुत्र 12 वर्षीय गौरव कुमार बीते शनिवार की शाम घर में कुदाल रखने के लिए गया था। इस दौरान अंधेरा में उसे विषैले जीव ने डंस लिया। हालांकि घर से बाहर आकर उसने दोस्तों और परिजनों को बिल्ली या कोई उन जानवर के द्वारा नोच लिए जाने की बात कही। जब तक लोग उसे समझते किशोर की हालत बिगड़ने लगी। उनके द्वारा उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया। जहां रात करीब 10 बजे उसने अंतिम सांस ली।
दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था गौरव:
मृतक गौरव अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। जिससे उसे घर के लोग ज्यादा लार दुलार करते थे। गौरव की मौत से मां कंचन देवी, भाई, बहन, पिता और अन्य लोगों का रो रो कर बुरा हाल था। इधर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्पदंश से मृत किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें