जाम में फंसे कई बाइक सवार को चिल्लाती धूप से आया चक्कर
महुआ गांधी चौक से लेकर थाना चौक सहित विभिन्न सड़कों पर लगी जाम से परेशान हुए राहगीर, गाड़ियों की गुत्थमगुत्थी के कारण दोपहर में जाम लगने से आई परेशानी
महुआ से रेणु सिंह को रिपोर्ट
महुआ गांधी चौक से लेकर बाजार के हर सड़कों पर भीषण जाम बनी रही। जिसके कारण जाम में फंसे कई बाइक सवार तो चक्कर खाकर गिर गए। जाम का कारण यहां गाड़ियों का गुत्थमगुत्थी होना बना।
चिलचिलाती धूप में जाम गांधी स्मारक और थाना चौक से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। गांधी चौक पर तो ताजपुर, मुजफ्फरपुर, गोला रोड, पातेपुर रोड, हाजीपुर रोड से आने वाली गाड़ियों की ऐसी गुत्थमगुत्थी हुई कि लोग जहां के तहां ठहर गए। इसी में सूरज की तीखी किरणें की प्रहार हो रही थी। उमस की भीषण गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। सिर पर सूरज की तीखी किरणें और उमस के कारण अधिक पसीने निकल जाने से कई बाइक सवार तो डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए और चक्कर खाकर गिर पड़े। अधिकतर महिला सवारों को परेशानी आई। कई महिला सवार को तो बस पर गर्मी और धूप के कारण ही गश आ गया। जाम में फंसे लोग को समझ नहीं आ रहा था कि वह जाए तो जाए कहां। जाम छुड़ाने के लिए कई ट्रैफिक पुलिस लगे थे लेकिन गाड़ियों की गुत्थमगुत्थी के कारण जाम छुराना मुश्किल हो रहा था। अतिक्रमण के कारण सड़क संकीर्ण होने से लगता है जाम:
महुआ बाजार में जाम का मुख्य कारण सड़कों का अतिक्रमण करना है। यहां फुटपाथी ही दुकानदार का सड़क पर कब्जा हो जाता है। जिसके कारण सर के संकीर्ण हो जाती है और गाड़ियों को निकालने में दिक्कत होती है। महुआ बाजार के पातेपुर रोड, पीएचसी द्वार, गांधी चौक आदि स्थानों पर यात्री वाहन चालकों का कब्जा होने से जाम की स्थिति बनती है। बाजार के लोगों का करना है कि जाम लगने के कारण उनकी दुकानदारी भी मारी जाती है। जाम में लोग ठहरना नहीं चाहते। जिससे दुकानों में ग्राहकों की कमी से बिक्री में दिक्कत आती है।
