पुलिस अधीक्षक, वैशाली द्वारा घायल पुलिस जवान के प्रति मानवीय संवेदनशीलता का परिचय

आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को पुलिस केंद्र, हाजीपुर में पुलिस अधीक्षक महोदय कार्यालयीन कार्यों के संपादन हेतु उपस्थित हुए, एक पुलिस जवान, जिनका पैर टूटा हुआ था,इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय, वैशाली को इस बात की जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही
घायल जवान की शारीरिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने अत्यंत संवेदनशीलता एवं मानवीयता का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें अवकाश स्वीकृत किया तथा उचित व्यवस्था के साथ उन्हें उनके घर भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
यह घटना यह दर्शाती है कि वैशाली पुलिस प्रशासन अपने कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।
