महुआ के आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में माथे का हुआ सफल सर्जरी
अब महुआ में न्यूरो सर्जरी होने से सिर के सर्जरी कराने में होगी सहूलियत, महुआ में मरीजों को मिलने लगी पटना जैसी सुविधा

भीषण दुर्घटनाग्रस्त अधेड़ व्यक्ति का महुआ के एक निजी अस्पताल में सोमवार को सिर का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज को ऑपरेशन करने में न्यूरोसर्जन डॉक्टर्स टीम को एक घंटे का समय लगा है।
महुआ अनुमंडल के कटहरा थाना अंतर्गत बकसामा निवासी 52 वर्षीय नरेश राय का बाइक से भीषण दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कोमा में चलेगए थे। दुर्घटना में उनका सिर बुरी तरह जख्मी हो गया था। वही पैर कई जगह टूट गए थे। गंभीर स्थिति में घायल नरेश राय को महुआ के जवाहर चौक स्थित आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां डॉ केसी विद्यार्थी के नेतृत्व में न्यूरो सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार, एनेस्थीसिया के डॉ नृपेद्र कुमार ने अपने टीम के साथ घायल के सिर का 1 घंटे तक ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बताया कि यह ऑपरेशन सफल हुआ है। पटना से आए न्यूरो सर्जन डॉक्टर की टीम ने बताया कि महुआ में आकर यह ऑपरेशन करना काफी टफ था। यहां अच्छे हॉस्पिटल में सारी आधुनिकतम व्यवस्था मौजूद होने के कारण यह ऑपरेशन सफल हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि सिर के सर्जरी मरीज को पूर्ण होश आने में 48 घंटे समय लगेंगे।
