Uncategorized

समाज शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इरफान अहमद वारसी ने विरोधियों को दिया करारा जवाब

शेयर करें:

समाज शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इरफान अहमद वारसी ने विरोधियों को दिया करारा जवाब

हाजीपुर/पटना : समाज शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इरफान अहमद वारसी ने सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर की जा रही टिप्पणी पर कड़ा जवाब दिया है।

NR INDIA NEWS को जारी प्रेस विज्ञप्ति में वारसी ने कहा कि मज़ाक और राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन बिना पूरी जानकारी के किसी की उम्र और राजनीतिक सफर पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम की तस्वीर को लेकर उन्हें “18 साल से कम का बच्चा” बताया जा रहा है, वह कार्यक्रम 17 से 19 अगस्त 2025 का है। उस कार्यक्रम में डॉ. शमीमुल हक़ साहब स्वयं मौजूद थे और उनकी पोस्ट भी मौजूद है। आज 22 अगस्त 2026 को पुरानी तस्वीर के आधार पर तंज कसना तर्कहीन है। 

वारसी ने तौकीर रज़ा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी उम्र आज भी 18 साल से कम है तो 19 अगस्त 2025 को तो और भी कम रही होगी, फिर पार्टी ने उन्हें संगठन में कैसे शामिल किया और जिम्मेदारी कैसे दी? यह सवाल जनता पूछ रही है।

विज्ञप्ति में उन्होंने संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि 02 सितंबर 2024 को तौकीर रज़ा को युवा जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर पद से मुक्त किया गया और 04 सितंबर 2024 को उनकी जगह Ex. अजय कुमार सिंह को नियुक्त किया गया, लेकिन 10 अक्टूबर 2024 को फिर तौकीर रज़ा को नियुक्ति पत्र देने जैसी तस्वीर सामने आई। यह विरोधाभास पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है।

अंत में वारसी ने कहा कि विरोध कीजिए, सवाल कीजिए, लेकिन मर्यादा और तथ्यों के साथ। बिना प्रमाण आरोप लगाना ठीक नहीं, लेकिन कार्यकर्ताओं को सच्चाई जानने का अधिकार है।

– प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर NR INDIA NEWS

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें