Uncategorized

प्रशांत किशोर की जीत पर वैशाली जन सुराज कार्यालय में रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन।

शेयर करें:

प्रशांत किशोर की जीत पर वैशाली जन सुराज कार्यालय में रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन।

हाजीपुर (वैशाली)जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा में ऐतिहासिक जीत पर वैशाली जिला जन सुराज पार्टी की ओर से रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कर्पूरी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव ठाकुर एवं पूर्व महिला जिला अध्यक्ष संजू देवी के नेतृत्व में वैशाली जिला जन सुराज कार्यालय में किया गया। पूजन को पूर्ण विधि-विधान से आचार्य जयशंकर झा ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर पूर्व महिला जिला अध्यक्ष संजू देवी ने बताया, _”जब मैं प्रशांत किशोर जी के नामांकन में पटना गई थी, उसी समय मन ही मन मन्नत रखी थी कि बाबा भोले की कृपा से प्रशांत किशोर जी बांकीपुर की सीट जीत जाएंगे तो उनके जीत की खुशी में रुद्राभिषेक पूजन कराऊंगी। बाबा भोले की कृपा से प्रशांत किशोर जी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी खुशी में आज यह आयोजन किया गया है।”_
पूजन के दौरान बिहार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना भी की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पार्टी संरक्षक चंद्र देव सिंह, राम नारायण सिंह, युवा नेता धनंजय सिंह, विनय कुमार झा, पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश चौरसिया, अमर कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री अरविंद राय, बैजनाथ चौधरी, कन्हाई झा, अविनाश कुमार, भूपेंद्र नारायण त्रिपाठी, अवधेश पासवान, नथूनी ठाकुर, हरदेव सिंह सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे।
“बाबा भोलेनाथ की कृपा से बिहार में बदलाव आएगा” के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें