Uncategorized

महंगाई के खिलाफ SUCI(C) का प्रतिवाद मार्च, सरकार से दाम वापस लेने की मांग

शेयर करें:

महंगाई के खिलाफ SUCI(C) का प्रतिवाद मार्च, सरकार से दाम वापस लेने की मांग

महुआ ( वैशाली )SUCI(C) के कार्यकर्ताओं ने चीनी, प्याज, तेल की बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ पातेपुर रोड, मुजफ्फरपुर रोड से गांधी चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला।

वक्ताओं ने कहा कि चीनी 45 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो हो गई है। रसोई का बजट बिगड़ गया है और जमाखोर मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार व जनप्रतिनिधि मौन हैं।

सभा में मांग की गई कि सरकार अविलंब बढ़े दाम वापस ले और जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करे।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव ललित कुमार घोष ने किया। दिनेश राय, जाबिर अली, अनिल कुमार राय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें