द बुरूज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की देशभक्ति से गूंजा परिसर
फुलवारी शरीफ (प्रवेज आलम)
फुलवारी शरीफ के एफ०सी०आई० स्थित अल बुरूज इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, जोश और देशभक्ति के रंग में मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था, जहां विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक देशभक्ति की भावना में सराबोर होकर शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य
अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन फिरोज आलम और प्राचार्य महबिस जबीं द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। अपने संबोधन में निदेशक ने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए बच्चों से ईमानदारी, अनुशासन और देश सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘भारत आज विकासशील देश है, इसे विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है और यह हम सभी का परम कर्तव्य है।’
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत देशभक्ति गीतों से हुई. बच्चों ने नृत्य, गीत और संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें वीरों के त्याग और संघर्ष की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने भारत माता, और भारतीय सैनिक का रूप धारण कर मंच पर प्रभावशाली अभिनय किया। इन प्रस्तुतियों ने आजादी की लड़ाई और वीर सेनानियों के बलिदान को जीवंत कर दिया।
देशभक्ति गीत, भाषण और नाट्य मंचन ने उपस्थित जनसमूह में देश प्रेम की भावना को और प्रबल किया।
