महुआ की विभिन्न जगहों पर चलाया गया तंबाकू निषेध दिवस अभियान,
तंबाकू से दूर रहने को दी गई नसीहत
रिपोर्ट : रेणु सिंह, महुआ वैशाली
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर धूम्रपान से दूर रहने की नसीहत दी गई। इस मौके पर शिक्षकों ने भी लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहकर पर्यावरण से लगाव बढ़ाने की नसीहत दी।
महुआ के संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू और नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर के नेतृत्व में तंबाकू निषेध को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां जागरूकता रैली भी निकाल कर लोगों को तंबाकू से दूर रहने को कहा गया। यहां शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। जगह-जगह उनके द्वारा नुक्कड़ सभाएं हुई और तंबाकू को जानलेवा व घातक रोगों का जड़ बताते हुए इसे दूर रहने की नसीहत दी गई। उधर उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कन्हौली में डेंटल क्लीनिक पर डॉ निशा शुक्ला के निर्देशन में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। डॉ शुक्ला ने लोगों को तंबाकू से होने वाले माउथ कैंसर और अन्य रोगों के बारे में बताया। उन्होंने तंबाकू से लोगों को दूर रहने की नसीहत दी। महुआ में देव हॉस्पिटल पर डॉ महेश चौधरी के नेतृत्व में तंबाकू निषेध पर परिचर्चा की गई। इस परिचर्चा में डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ वी दयाल सिंह, डॉ सूरविन्द कुमार सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ संजीव श, डॉ एमके सिंह, डा शमीम अंसारी, डॉ चंचल वाला, सत्येंद्र कुमार, ललित कुमार घोष आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
