Uncategorized

पांच दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण सुरहथा वैशाली में समाप्त।

शेयर करें:

पांच दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण सुरहथा वैशाली में समाप्त।
सुरहथा के विशेषज्ञ.डॉ. सुदर्शन, डॉ. मुकेश, डॉ. शहजादा, डॉ. शादमान खान, शाहिद हुसैन की कार्यक्षमता सराहनीय: शिक्षक गण

रिपोर्ट शबाना फिरदौस
वैशाली : बेलसर गांव स्थित सुरहथा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में पुरुष एवं महिला शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 अगस्त 2026 को प्रारंभ हुआ, जिसका समापन 8 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के ट्रेनिंग इंचार्ज डॉ. मुकेश कुमार, प्रिंसिपल डॉ. सुदर्शन कुमार, डॉ. शहजादा सलीम शम्स, डॉ. शादमान खान, मोहम्मद शाहिद हुसैन तथा डॉ. शैलेश झा ने अपने हाथों से सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र देकर इस आशा के साथ विदा किया के छात्र एवं छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करेंगे। और अपने कर्तव्य को निभाएंगे।इस अवसर पर संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें एजाज आदिल शाह पूरी ने कुमार विश्वास के गीत “कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है” के बोल गाकर सबका दिल जीत लिया और तालियों से हॉल गूंज उठा। साथ ही अब्दुस समद और डॉ. मुकेश कुमार ने भी गीत प्रस्तुत कर माहौल को आनंदमय बना दिया। तथा विशेषज्ञ ने
संयुक्त रूप से कहा कि प्रशिक्षण किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन और नई नीतियों की जानकारी के लिए अत्यंत उपयोगी होता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में मोहम्मद मकसूद,अबू तराब, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद नूरुल, असद अनम, एजाज अहमद आदिल, रघुनाथ कुमार, शिवचंद्र राम, अनीता सिंह, सरिता कुमारी, नेहा कुमारी, अभय कुमार, श्याम लाल दास, ऋषि कुमार, मोहम्मद अलाउद्दीन, रबाना परवीन, मोहम्मद नौशाद वैशाली, संजय कुमार सहित सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें