Uncategorized

महुआ में ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन ।

शेयर करें:

महुआ में ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन ।


रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली)
रविवार को महुआ के लोहसरी रोड स्थित जानकी क्लिनिक में ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना था।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु तिवारी ने की। इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, महुआ प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विनोद पासवान, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार और सचिव राजीव कुमार उपस्थित रहे।
चेहराकला प्रखंड से अध्यक्ष डॉ. अमरेश कुमार और उपाध्यक्ष मो. शौकत सिद्दीक को मनोनीत किया गया।
बैठक में महुआ और चेहराकला प्रखंड के कई ग्रामीण चिकित्सक शामिल हुए।
उपस्थित प्रमुख चिकित्सक: _डॉ. नवीन कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. मल्या, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विश्वजीत कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. दीपक कुमार मलाकर, डॉ. सुनील कुमार और डॉ. नरेश कुमार_।
सभी चिकित्सकों ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें