Uncategorized

सेवामुक्त अप्रशिक्षित शिक्षक फिर होंगे बहाल और उपस्थित पर लगी रोक भी हटेगी-मशकूर आलम

शेयर करें:

सेवामुक्त अप्रशिक्षित शिक्षक फिर होंगे बहाल और उपस्थित पर लगी रोक भी हटेगी-मशकूर आलम

 

बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष मधुबनी मशकूर आलम ने कहा कि CWJC NO-16214/2019 में दिये गये आदेश के अनुसार निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार ने पत्रांक-7/मु० 1-268/2022-12 दिनांक-05.01.2023 के द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र प्रेषित किया कि जो शिक्षक दिनांक-19.10.2022 तक प्रशिक्षण प्राप्त कर लिए है वो सेवा में बने रहेंगे और जो शिक्षक परीक्षण पूर्ण नहीं किए हैं उन्हें सेवामुक्त कर दिया जाए और उनको विधालय में उपस्थिती न बनाने दिया जाए।उक्त पत्र के आलोक में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने अपने जिले में सभी नियोजन इकाईयों और प्रधानाध्यापकों को पत्र प्रेषित किया। इस पत्र के आलोक में नियोजित इकाईयों ने वैसे शिक्षकों को सेवामुक्त कर दिया और जो सेवामुक्त नहीं किये गए उन्हें प्रधानाध्यापकों ने उपस्थिति बनाने पर रोक लगा दिया। साथ ही विधालय के E SHIKSHACOSE से वैसे शिक्षकों का TEACHER ID भी हटा दिया गया पटना उच्च न्यायालय के इस आदेश को प्रभावित शिक्षकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने दिनांक 28.07.2026 को केस की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया कि जो शिक्षक दिनांक-31.03.2015 तक कार्यरत हैं उन्हें सेवा में पुनः बहाल किया जाए और जो शिक्षक आज तक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किये हैं उन्हें दिनांक- 31.08.2028 तक प्रशिक्षण पूर्ण करा लिया जाए। SCERT BIHAR के द्वारा D. EL. Ed (ODL) का परीक्षा लिया गया है उसका परिणाम यथाशीघ्र घोषित किया जाए।
उक्त आदेश को अनुपालन कराने हेतु दिनांक-07.08.2026 को माननीय शिक्षामंत्री बिहार, अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना को संगठन के माध्यम से पत्र समर्पित के साथ सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति भी दिया गया। साथ ही निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना से भेंट कर आवेदन पत्र के साथ सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति समर्पित करने के साथ उक्त आदेश पर वार्तालाप की गई। वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता मशकूर आलम ने शिक्षकों की समस्या को उनके समक्ष रखा उन्होंने कहा कि हमारे बहुत सारे शिक्षक सेवामुक्त कर दिए गए और जो शिक्षक सेवामुक्त नहीं है उन्हें विधालय में प्रधानाध्यापक के द्वारा उपस्थित पर रोक लगा दिया गया है, इस पर उन्होंने कहा कि क्या शिक्षक सेवामुक्त भी कर दिए गए हैं तो हमने कहा कि हां महोदय सेवामुक्त कर दिए गए हैं तो उन्होंने कहा यथाशीघ्र सभी शिक्षक विधालय में पुनः सेवा में बहाल होंगे और उपस्थिति पर लगी रोक भी हटेगी। इस के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को शीघ्र ही पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। हमने कहा कि महोदय SCERT पटना को भी पत्र प्रेषित कर दिया जाए कि D. EL. Ed (ODL) परीक्षा का परिणाम यथाशीघ्र घोषित कर दिया जाए तो उन्होंने कहा कि पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। वार्तालाप में हमारे साथ मो० सालिम आजाद, मो० अली एवं अन्य मौजूद रहे।
प्रदेश प्रवक्ता ने शिक्षकों को सर्वोच्च न्यायालय में जीत की बधाई दी और अपिल किया कि धैर्य बनाये रखें निश्चित रूप से आप बहुत जल्द विधालय में विराजमान होंगे आपको वेतन भी मिलेगा,जिस से अपना और अपने परिवार को आर्थिक तंगी की हालत से निजात दिला पायेंगे। संगठित रहें और एकता बनाये रखें। *धन्यवाद*

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें