Uncategorized

वैशाली विद्यालय में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का हुआ उद्घाटन

शेयर करें:

वैशाली विद्यालय में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का हुआ उद्घाटन

स्थानीय मंगरू चौक स्थित वैशाली विद्यालय को मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया है। यहां रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया गया। जहां पर छात्र-छात्राएं नवम से लेकर 12वीं तक नीट और जेईई की तैयारी कर सकेंगे। 
इस विद्यालय को मॉडल का दर्जा दिए जाने पर एक कक्ष में 40 विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। उन्हें प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा विशेष तरह से शिक्षा दी जाएगी। सभी प्रखंडों में बने एक-एक मॉडल स्कूल का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया। वहीं यहां वैशाली विद्यालय में सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र राय, सरयुग राय, वीरचंद्र राय के अलावा दयानंद राय, शंभू रजक, लाल बाबू राय, कौशल कुमार, विकास कुमार, कमाल, वसीम, उर्फी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर विद्यालय प्रभारी डॉ रामबालक यादव, शिक्षक संजय कुमार, केदार राय, चिरंजीवी कुमार ने आगंतुकों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें