Uncategorized

वैशाली: गंगाब्रिज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते 1 अपराधी गिरफ्तार | देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

शेयर करें:

`वैशाली: गंगाब्रिज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते 1 अपराधी गिरफ्तार | देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

वैशाली | विशेष संवाददाता नसीम रब्बानी, बिहार
दिनांक: 02.08.2026

वैशाली जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “Preventive Policing” अभियान के तहत गंगाब्रिज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महात्मा गांधी सेतु के पुराने टोल प्लाजा के पास, चकजलाल स्थित कर्मयोगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के पीछे झाड़ियों में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में छिपे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, वैशाली के निर्देश पर अनु0पु0पदाधिकारी सदर-01 श्री सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित छापेमारी कर 01 अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ बाबा उर्फ मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 लोडेड देशी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग के सुनसान इलाकों में आने-जाने वाले राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। इसी उद्देश्य से वह हथियार लेकर मौके पर छिपा था।

मामला दर्ज, फरार साथी की तलाश जारी
इस संबंध में गंगाब्रिज थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें