पूर्व मंत्री अखलाक अहमद साहब की पत्नी नम आंखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक
पटना/हाजीपुर/आदिल शाहपुरी:
अखलाक और ईमानदारी की मिसाल, राष्ट्रीय एवं मिल्ली रहनुमा तथा पूर्व मंत्री जनाब अखलाक अहमद साहब (समनपुरा, राजा बाजार) की धर्मपत्नी एक नेक, पाक-सीरत और शरियत की पाबंद महिला का 30 जुलाई की रात इंतकाल हो गया। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
मरहूमा को समनपुरा शाही मस्जिद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जहां हर तबके और हर विचारधारा के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। जनाज़े में खास तौर पर रोज़नामा प्यारी उर्दू के चीफ एडिटर डॉ. इज़हार अहमद, सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना के चेयरमैन इरशादुल्लाह साहब, अलकरीम ट्रस्ट के संस्थापक व कटिहार मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन अशफाक करीम, मदरसा बोर्ड पटना के पूर्व चेयरमैन हज़रत मौलाना मोहम्मद एजाज़ साहब, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मेहताब खान (मझौली, गोरौल, वैशाली), स्टार ग्रेनाइट एंड मार्बल के प्रोप्राइटर तनवीर अहमद (फतेहपुर, गोरौल, वैशाली), पत्रकार व शायर एजाज़ आदिल शाहपुरी (चेहरा कलां, वैशाली), कांग्रेस नेता बारी आज़मी (पटना), मोहम्मद राशिद अहमद समेत कई गणमान्य राजनीतिक, सामाजिक, मिल्ली, दीनि, उलेमा, शायर, खतीब, नकीब और अदीब शामिल हुए।
सभी उपस्थित लोगों ने मरहूमा की मग़फिरत के लिए दुआ की और परिजनों को सब्र-ए-जमील अता करने की दुआ की। वहीं फोन के माध्यम से भी कई हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की, जिनमें मुन्ना मुखिया (ख्वाजा चांद छपरा, चेहरा कलां, वैशाली), सुहैल अहमद अब्बासी (अबा बकरपुर, वैशाली), इम्तियाज अंसारी (अबा बकरपुर, वैशाली), पटना सुपर थर्टी के लाल सर व मोहम्मद शाहनवाज़ आलम, लाडला भाई (मध्य महुआ, वैशाली), अब्दुल कय्यूम अंसारी, उर्दू लाइब्रेरी शाहपुर खुर्द के संस्थापक व संरक्षक हज़रत मौलाना इम्तियाज़ आदिल नदवी आदि के नाम शामिल हैं।
जनाज़े की नमाज़ मदरसा इस्लामिया शम्सुल हुदा, पटना के पूर्व प्रिंसिपल हज़रत मौलाना मशहूद अहमद क़ादरी ने पढ़ाई और मरहूमा के लिए दुआ-ए-मग़फिरत की।
