Uncategorized

हिंदुस्तान ओलंपियाड विजेताओं को मिले चेक तो खुशी से खिल उठे चेहरे

शेयर करें:

हिंदुस्तान ओलंपियाड विजेताओं को मिले चेक तो खुशी से खिल उठे चेहरे
लोक गायन से लेकर फिल्मी धुनों पर छात्रों की मनमोहक नृत्य ने बटोरी तालियां, बच्चों की प्रतिभा की लोगों ने किया सराहना

रंगारंग कार्यक्रम पर बच्चों ने जब एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, तो तालियां गूंज उठी। अवसर था हाजीपुर के हिलालपुर स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी में हिंदुस्तान ओलंपियाड अब्बल प्रतिभागियों में चेक वितरण समारोह का। इस मौके पर स्कूल के 22 प्रतिभागियों में चेक का वितरण किया गया। इसके उपलक्ष्य में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर अपनी अमिट छाप छोड़ी।
कार्यक्रम का उद्घाटन जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय, लक्ष्य इंटरनेशनल बरडीहा के निदेशक राम प्रवेश राय, सार्थक यादव, नोवल क्रिएटिव के पवन कुमार, संतोष कुमार विशुनदेव राय, अमित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए ग्रुप के निदेशक जागेश्वर राय ने कहा कि यहां की बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। जरूरत उन्हें तराशने की है। उन्होंने कहा कि इन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने अभी कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड में 22 प्रतिभागियों ने न सिर्फ वैशाली जिला बल्कि बिहार का नाम रौशन किया है। इस उपलक्ष में छात्राओं के द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति को लोगों ने सराहा। लोगों ने कहा कि स्कूल में पठन-पाठन के साथ नृत्य कला की शिक्षा भी दी जाती है। यहां पर सभी 22 प्रतिभागियों को हिंदुस्तान ओलंपियाड का चेक देकर उनका हौसला अफजाई की गई।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें