तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: अभिषेक झा बोले – हर बूथ पर मजबूती से लड़ेंगे NDA`
“मतदाता मिलन सह सम्मेलन”अभिषेक झा की अपील”

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को महुआ के जवाहर चौक स्थित भी सेलिब्रेशन में मतदाता मिलन सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में JDU के पूर्व MLC एवं आगामी संभावित प्रत्याशी अभिषेक झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने NDA के कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की।
“हर मतदाता तक पहुंचे NDA”
श्री अभिषेक झा ने कहा कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र में NDA की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संपर्क करना होगा। उन्होंने मतदाताओं से नीतीश सरकार की विकास योजनाओं को बताने और स्नातक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
सम्मेलन का संचालन JDU नेता प्रो. वेद प्रकाश पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल व्यक्ति का नहीं बल्कि विकास और सुशासन का चुनाव है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में JDU, BJP और NDA के कार्यकर्ता एवं स्नातक मतदाता उपस्थित रहे।
